27 नवंबर, 2026  |  08:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर महंगा हो सकता है कार-बाइक इंश्योरेंस

सरकार वाहन बीमा नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी में

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 13 बार पढ़ा गया
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर महंगा हो सकता है कार-बाइक इंश्योरेंस

सरकार वाहन इंश्योरेंस के नियमों में अहम बदलाव पर विचार कर रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय का प्रस्ताव है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का रिकॉर्ड बीमा प्रीमियम से जोड़ा जाए। पिछले एक साल में बार-बार चालान कटने वालों को इंश्योरेंस रिन्यू कराने पर ज्यादा प्रीमियम देना पड़ सकता है। नियमों का पालन करने वालों पर इसका कम असर पड़ने की संभावना है।

*लंबी अवधि की पॉलिसी का प्रस्ताव

कारों के लिए 4 साल और बाइक/दोपहिया वाहनों के लिए 6 साल की पॉलिसी एकमुश्त प्रीमियम पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। इससे बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों की संख्या कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पायलट

सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति की सिफारिश पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ योजना का पायलट शुरू हो सकता है। ANPR कैमरों से वाहन की नंबर प्लेट स्कैन कर वैध बीमा की जांच की जाएगी। बिना बीमा वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिल सकेगा।

ये सभी प्रस्ताव अभी विचारधीन हैं। अंतिम फैसला और लागू होने की तारीख बाद में तय होगी। वाहन मालिकों को नियमों का पालन और वैध इंश्योरेंस बनाए रखना चाहिए।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।