26 नवंबर, 2026  |  03:25 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मुफ्त राशन का बड़ा खुलासा: 13.2% लाभार्थी अपात्र

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा गड़बड़ी, कार-एसी वाले भी ले रहे फ्री अनाज

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 11 बार पढ़ा गया
मुफ्त राशन का बड़ा खुलासा: 13.2% लाभार्थी अपात्र

केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा 2025-26 में कराए गए एक व्यापक सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) में बड़ी खामी सामने आई है। देशभर में राशन लेने वाले 100 में से करीब 13.2 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं।

यह सर्वे 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 51,303 लाभार्थी परिवारों पर आधारित है। अपात्र परिवारों में वे लोग शामिल हैं जिनके पास तीन या अधिक कमरों वाला पक्का मकान, कार, एयर कंडीशनर है या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

पश्चिम बंगाल में यह गलती सबसे ज्यादा 39.5 प्रतिशत है। इसके बाद त्रिपुरा (39.2%) और तमिलनाडु (38.7%) का स्थान है। मेघालय में भी 28.5 प्रतिशत अपात्र लाभार्थी मिले। शहरी क्षेत्रों में यह दर 15.6% और ग्रामीण क्षेत्रों में 12.5% रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लाभार्थी पहचान प्रणाली को मजबूत करने, आधार सीडिंग और डेटाबेस की नियमित समीक्षा की जरूरत है। यह योजना करीब 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज उपलब्ध कराती है।

सरकार अब अपात्रों की पहचान और सफाई पर जोर दे रही है ताकि सही जरूरतमंदों तक मदद पहुंचे।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।