12 अक्टूबर, 2026  |  17:23 IST
Jila Nazar
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

थाना समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

एसपी ग्रामीण ने तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया, शेष मामलों के लिए संयुक्त टीम गठित

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2,062 बार पढ़ा गया
थाना समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

मथुरा। थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार को थाना राया में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कुल आठ शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन मामलों का दोनों पक्षों को सुनने के बाद मौके पर ही समाधान करा दिया गया।

शेष पांच शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। एसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का एक सप्ताह के भीतर मौके पर जांच कर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।