12 अक्टूबर, 2026  |  17:23 IST
Jila Nazar
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 1,298 बार पढ़ा गया
तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर

फतेहाबाद/आगरा। तहसील रोड स्थित टंकी के पास शनिवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान पूठपुरा कल्याणपुर निवासी प्रदीप पुत्र ब्रह्मजीत और राहुल पुत्र राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक मीटपुरा में वीडियोग्राफी के बकाया रुपये लेने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।