आगरा। शाहगंज क्षेत्र की अयोध्या कुंज कॉलोनी में ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो युवकों पर लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़ित राहुल सिंह के अनुसार, अलमारी का ताला ठीक कराने के लिए बुलाए गए दोनों कारीगर मौका मिलते ही तिजोरी से जेवर समेटकर फरार हो गए। वारदात के बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि कई दिनों तक उन्हें थाने और चौकी के चक्कर कटवाए गए। आखिरकार छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बालूगंज स्थित एक होटल तक पहुंची, जहां चोरी से जुड़े दो संदिग्ध मिलने की बात सामने आई। पीड़ित का आरोप है कि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया और वे बाद में फरार हो गए। यह भी आरोप है कि उनके मोबाइल जब्त नहीं किए गए और होटल से भी पर्याप्त पूछताछ नहीं हुई।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।