27 नवंबर, 2026  |  04:44 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

ताजमहल में भाजपा नेता ने लगाए राजनीतिक नारे, एएसआई ने दर्ज कराई एफआईआर

वीडियो में ताजमहल को बताया तेजोमहल, ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ और ‘जय श्रीराम’ के लगाए नारे; गलती बताकर हटाई पोस्ट, अधिकारियों ने बताया सुनियोजित कृत्य

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 16 बार पढ़ा गया
ताजमहल में भाजपा नेता ने लगाए राजनीतिक नारे, एएसआई ने दर्ज कराई एफआईआर

आगरा। विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन गुरुवार को ताजमहल परिसर में राजनीतिक नारेबाजी का मामला सामने आया है। भाजपा ब्रज क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश राठौर ने ताजमहल के भीतर 34 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में उन्होंने ताजमहल को तेजोमहल बताते हुए ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, राजेश राठौर ने वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसमें वह ब्रज क्षेत्र की भूमि का जिक्र करते हुए मतदाताओं को संबोधित करते दिखाई दिए। पुलिस की सक्रियता के बाद उन्होंने पोस्ट हटा दी। उनका कहना है कि यह सब अनजाने में हो गया और उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने ताज सुरक्षा पुलिस को भी अपनी ओर से जानकारी दी थी।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

गौरतलब है कि विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क था, जिसके चलते बड़ी संख्या में सैलानी मौजूद थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार स्मारक परिसर में राजनीतिक गतिविधियां, प्रचार और नारेबाजी प्रतिबंधित हैं।

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि वीडियो ताजमहल परिसर का है और एएसआई व सीआईएसएफ की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने कहा कि मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य बताया है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।