27 नवंबर, 2026  |  05:45 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

सीकरी पुलिस ने विदेशी पर्यटक की तलाश की पूरी, गुम बाइक खोजकर लौटाई

इजरायली पर्यटक ने पुलिस की सराहना कर कहा- आगरा पुलिस बेस्ट है

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 14 बार पढ़ा गया
सीकरी पुलिस ने विदेशी पर्यटक की तलाश की पूरी, गुम बाइक खोजकर लौटाई

फतेहपुर सीकरी। ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करने आए इजरायली पर्यटक की गुम हुई बाइक को सीकरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाश कर वापस लौटा दिया। पुलिस की इस मदद से खुश पर्यटक ने आगरा पुलिस की जमकर सराहना की।

जानकारी के अनुसार इजरायली पर्यटक नोबेल अपनी महिला मित्र लीना के साथ बाइक से भारत भ्रमण कर रहे हैं। शुक्रवार को दोनों फतेहपुर सीकरी पहुंचे और गुलिस्तां पार्किंग के सामने बाइक खड़ी कर स्मारकों का भ्रमण करने चले गए। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर दोनों सीकरी थाने पहुंचे।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक गौरव मलिक ने तत्परता दिखाते हुए पर्यटक के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से कुछ ही देर में बाइक बरामद कर पर्यटक को सौंप दी गई। बाइक वापस मिलने पर नोबेल ने राहत जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगरा पुलिस की कार्यशैली और सहयोग से वे बेहद प्रभावित हैं। पर्यटक ने उत्साहपूर्वक कहा, “आगरा पुलिस बेस्ट है।”

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।