28 नवंबर, 2026  |  21:52 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

समराला चौक फ्लाईओवर बना अवैध बस स्टैंड, हादसों को दे रहा न्योता

यात्रियों को बैठाने की होड़ में बीच सड़क पर बसों के अचानक ब्रेक से यातायात बाधित, ओवरलोड बसों पर कार्रवाई की मांग

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 7 बार पढ़ा गया
समराला चौक फ्लाईओवर बना अवैध बस स्टैंड, हादसों को दे रहा न्योता

लुधियाना/पंजाब । महानगर के व्यस्त श्रीनगर-कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर समराला चौक फ्लाईओवर इन दिनों अवैध बस स्टैंड में तब्दील होता नजर आ रहा है। यहां बसों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ और बसों की लंबी कतारें न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका भी बढ़ा रही हैं। स्थानीय स्तर पर इस अव्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।

यात्रियों को बैठाने की होड़ में यातायात प्रभावित

जानकारी के अनुसार, समराला चौक फ्लाईओवर पर बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते हैं। यात्रियों को बैठाने की जल्दबाजी में बस चालक बीच सड़क पर अचानक ब्रेक लगा देते हैं। इससे पीछे चल रहे वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। बसों की कतारों के कारण अन्य वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

ओवरलोड बसों में यात्रियों की सुरक्षा दांव पर

सबसे चिंताजनक स्थिति उत्तर प्रदेश से बिहार जाने वाली बसों की बताई जा रही है। आरोप है कि इन बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जाता है। यात्रियों की सुरक्षा और निर्धारित क्षमता के नियमों की अनदेखी कर बस संचालक अधिक कमाई के चक्कर में लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे वाहनों की जांच और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

बड़े हादसे के इंतजार में तो नहीं प्रशासन?

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि फ्लाईओवर पर इस तरह बसों का जमावड़ा आखिर किसकी अनुमति से हो रहा है? क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है या कार्रवाई के अभाव में अवैध बस स्टैंड संचालित हो रहा है? गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही समीपवर्ती शेरपुर पुल पर एक बड़े ट्रेलर की टक्कर से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।

लोगों ने जिला प्रशासन और यातायात पुलिस से समराला चौक फ्लाईओवर को अवैध बस स्टैंड से मुक्त कराने, ओवरलोड बसों पर कार्रवाई करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

रिपोर्ट: रंजीत भारद्वाज

 

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।