13 अक्टूबर, 2026  |  01:28 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

नाला बंद, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

नंदगवा रोड पर राहगीर परेशान, संक्रमण और हादसों का खतरा बढ़ा

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
नाला बंद, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

जैतपुर। कस्बे के नंदगवा रोड पर नाले को पटिया डालकर बंद किए जाने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नाले को खुलवाकर पानी की निकासी दुरुस्त कराने की मांग की है।

नंदगवा रोड कस्बे के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इसी रास्ते से जैतपुर के तीन इंटर कॉलेजों, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। इसके अलावा चंबल क्षेत्र के ग्रामीण इसी मार्ग से जैतपुर बाजार पहुंचते हैं। इटावा से धौलपुर जाने वाले वाहन भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाले को पटिया डालकर बंद कर दिए जाने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सड़क पर बहते गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं, राहगीरों को फिसलने और हादसे का डर सता रहा है।

क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने और नाले की सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।