27 नवंबर, 2026  |  05:46 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर सात मिनट तक आसमान में फंसा

हाजीपुर में हड़कंप, सीएम की उड़ान में आई तकनीकी समस्या

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2,356 बार पढ़ा गया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर सात मिनट तक आसमान में फंसा

बिहार। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम से टेक-ऑफ करने के कुछ देर बाद करीब 7 मिनट तक आसमान में चक्कर काटता रहा। इस अप्रत्याशित घटना से मैदान में मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों में भारी खलबली मच गई।

जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी हाजीपुर में रजिस्ट्री ऑफिस का निरीक्षण करने के बाद पटना वापस लौट रहे थे। हेलीकॉप्टर के टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी समस्या के कारण पायलट उसे सामान्य ऊंचाई पर नहीं ले जा सका और वह लगातार चक्कर लगाता रहा। नीचे खड़े लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। कई लोगों ने दुर्घटना का अंदेशा जताया। लगभग सात मिनट बाद हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से लैंड कर लिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके स्टाफ को कोई चोट नहीं आई। घटना की वजह की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहीं। यह घटना बिहार में चर्चा का विषय बन गई है.

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।