12 अक्टूबर, 2026  |  17:29 IST
Jila Nazar
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मैं गांधी या हीरो नहीं, खुद के नायक खुद बनें: सोनम वांगचुक

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 1,092 बार पढ़ा गया
मैं गांधी या हीरो नहीं, खुद के नायक खुद बनें: सोनम वांगचुक

नई दिल्ली। लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी के साथ भूख हड़ताल पर बैठकर पर्यावरण और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखा है। हड़ताल को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन पर उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। वांगचुक ने कहा, लोग मुझे आधुनिक दौर का गांधी या 21वीं सदी का नायक बताते हैं, लेकिन मैं न तो गांधी हूं और न ही कोई हीरो। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति में नायक तलाशने की बजाय हर व्यक्ति को खुद अपना हीरो बनना चाहिए। वांगचुक का यह बयान युवाओं और आम नागरिकों में खासा चर्चित हो रहा है। उन्होंने आंदोलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, पानी की कमी और लद्दाख की अनदेखी हो रही समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उनके इस संदेश ने लोगों को प्रेरित किया है कि बदलाव के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की जगह स्वयं जिम्मेदारी उठाएं। वांगचुक का आंदोलन जारी है और समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।