11 अक्टूबर, 2026  |  16:41 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

लकड़ी से लदी मैक्स पकड़ने के बाद भी नहीं थम रहा हरे पेड़ों का कटान

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 396 बार पढ़ा गया
लकड़ी से लदी मैक्स पकड़ने के बाद भी नहीं थम रहा हरे पेड़ों का कटान

फतेहाबाद/आगरा। वन विभाग ने शनिवार को फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर हरे पेड़ों की लकड़ी से लदी एक मैक्स गाड़ी को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लगातार हो रही अवैध कटान को लेकर एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली चर्चा में आ गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन हरे पेड़ों की कटाई हो रही है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद कई मामलों में केवल औपचारिक कार्रवाई कर दी जाती है, जिससे अवैध कटान पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि हरे पेड़ों की कटी हुई लकड़ी से लदी एक मैक्स गाड़ी बरामद की गई है। मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पेड़ों की कटाई संबंधित पेड़ स्वामी ने की है या किसी अन्य व्यक्ति ने। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।