27 नवंबर, 2026  |  04:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

मोटरसाइकिल सवार दो आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक जवान की हालत गंभीर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 18 बार पढ़ा गया
कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को निशाना बनाकर हमला कर दिया। अखरान इलाके में मीर बाजार के पास स्थित CRPF की 46वीं बटालियन के चेकपोस्ट पर हुई गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को दोपहर करीब 2:15 बजे मोटरसाइकिल सवार दो आतंकियों ने घने पेड़ों और झाड़ियों की आड़ से अचानक चेकपोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर भाग निकले।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

हमले में हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह, कांस्टेबल राकेश दास और कांस्टेबल संतोष चंद्रू घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। संतोष चंद्रू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर स्थित 92 बेस हॉस्पिटल एयरलिफ्ट किया गया। अन्य दो जवानों की स्थिति स्थिर बताई गई है।

सुरक्षा एजेंसियों को इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े स्थानीय आतंकी मोहम्मद लतीफ भट का हाथ होने का संदेह है। उसके सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। क्विक रिएक्शन टीम भी मौके पर तैनात है। हमलावरों की तलाश के साथ घटना की जांच की जा रही है।

 

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।