14 अक्टूबर, 2026  |  00:46 IST
Jila Nazar
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

किरावली में फूड पॉइजनिंग से पांच लोग अचेत, बच्चे की मौत

चावल-सब्जी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, चार की हालत गंभीर, जयपुर रेफर

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
किरावली में फूड पॉइजनिंग से पांच लोग अचेत, बच्चे की मौत

 किरावली/आगरा। किरावली तहसील के वार्ड नंबर 10 में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोग अचेत हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पांच वर्षीय जीशान उर्फ गोलू की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्यों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, हुसैन पुत्र नूरखान मूल रूप से राजस्थान के धंतूरी महोआ गांव के निवासी हैं। वह किरावली में अपनी ससुराल में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। बताया गया कि रविवार रात परिवार ने मोहल्ले में जागरण देखने के बाद घर पर चावल, आलू की सब्जी खाई और चाय पी थी।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

सोमवार सुबह काफी देर तक परिवार के सदस्य नहीं जागे तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। घर पहुंचने पर सभी पांचों सदस्य अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें बाइक ट्रॉली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली ले गए। वहां से सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया।

एमओआईसी डॉ. राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। सूचना पर चौकी इंचार्ज अनुराग ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।