13 अक्टूबर, 2026  |  00:16 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

‘ज्ञानेश कुमार के दौर में बनी सरकारें इस्तीफा दें’- बिस्वा सरमा

 गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
‘ज्ञानेश कुमार के दौर में बनी सरकारें इस्तीफा दें’- बिस्वा सरमा

 गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है तो राहुल गांधी को कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और तमिलनाडु की गठबंधन सरकारों से इस्तीफा दिलवाना चाहिए।

सरमा ने चुनौती दी कि कांग्रेस यह घोषणा करे कि जब तक ज्ञानेश कुमार पद पर हैं, वह उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के आगामी चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शनों को लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विदेशी ताकतों की मदद से ‘रेजीम चेंज’ का प्रयास बताया। 

सरमा ने कहा कि हर हार के बाद राहुल गांधी संस्थाओं पर हमला करते हैं। यह बयान दिल्ली में सीईसी के इस्तीफे की मांग वाले विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।