27 नवंबर, 2026  |  07:43 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता,

भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग, गौ माता का पूजन कर विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 54 बार पढ़ा गया
इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता,
पूजा करते श्रद्धालु 

 

झांसी। शहर के इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गोवर्धन महाराज, श्रीकृष्ण और राधा रानी का अभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं गौ माता का विधि-विधान से पूजन कर विश्व शांति, जनकल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला आरती के साथ हुआ। इसके बाद मंदिर के ब्रह्मचारी व्रज जन रंजन दास प्रभु ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर ही वास्तविक सुख और शांति प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर गौ भक्त पीयूष रावत ने गौ माता की महिमा बताते हुए गौ संरक्षण और सेवा को प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बताया। उन्होंने लोगों से गौ सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

महोत्सव के दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन, भजन और बधाई गीतों से भक्तिमय हो उठा। मंदिर के उपाध्यक्ष व्रज जन रंजन दास ने कहा कि कलियुग में हरिनाम संकीर्तन आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने का सरल मार्ग है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से भगवान की भक्ति और हरिनाम संकीर्तन से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के प्रमुख सहयोगी पीयूष-प्रियाता रावत, अशोक सेठ, डॉ. अशोक गुप्ता, मनीष नीखरा, सुरेंद्र राय, महेश सर्राफ, अजय अग्रवाल, करुणासिंधु दास, दामोदर बंधु दास, भक्त विपिन, भक्त विवेक, सुंदर मोहन दास, माहेश्वरचन्द्र दास, अनुभव दुबे, पीयूष पुरवार, विपिन कुमार, मनीष कुमार, अंकित केसरिया और प्रभात शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में प्रिय गोविंद प्रभु ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।