27 नवंबर, 2026  |  05:20 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल

राजनाथ सिंह ने 75% स्वदेशी युद्धपोत को समर्पित किया, ब्रह्मोस तैनाती की संभावना

⏱ 2 मिनट में पढ़ें👁 1,921 बार पढ़ा गया
आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल

विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय नौसेना में अत्याधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस महेंद्रगिरि को औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया। शुक्रवार को यहां आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह ने इस स्वदेशी पोत को नौसेना को सौंपा। यह पोत मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है और इसमें लगभग 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है। आईएनएस महेंद्रगिरि हवा, सतह और पानी के नीचे से आने वाले किसी भी खतरे से एक साथ निपटने में सक्षम है।

इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की तैनाती भी की जा सकती है, जो इसकी मारक क्षमता को और बढ़ाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आंध्र प्रदेश अब देश के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में एक नई ताकत के रूप में उभरा है। उन्होंने स्वदेशीकरण पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना की लड़ाकू क्षमता को मजबूत करने वाला अहम युद्धपोत है। यह पनडुब्बी रोधी युद्ध, वायु रक्षा और सतही हमलों में प्रभावी साबित होगा। इसकी कमीशनिंग से भारत की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।