मथुरा। बृजमंडल के समाजसेवी, राधारानी के कृपा पात्र कर्तव्य परायण वरिष्ठ पत्रकार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मथुरा के जिला अध्यक्ष बिनोद अग्रवाल के सौजन्य से परम पुनीत तिथि एकादशी में हम सब के अग्रज संत स्वभाव के धनी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीप्रसाद गुप्ता के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में बृजमंडल क्षेत्र के 84 खम्भा नंदभवन गोकुल लीलाधारी भगवान कृष्ण की जन्म भूमि एवं कई धर्मस्थलों के दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त होने के साथ भगवान के सेवक आचार्य श्री पप्पन गुरु के सहयोग से रमणरेती आश्रम के गुरु शरणानंद महाराज से संत दर्शन की बलवती इच्छा लेकर आश्रम प्रवेश हुआ।
गुरु शरणानंद महाराज जी से भेंट दर्शन का सौभाग्य बृजमंडल क्षेत्र से बाहर होने के कारण प्राप्त नहीं हुआ, परन्तु वहां के प्रमुख मीडिया प्रभारी महाराज श्री हरदेवानंद महाराज जी से आत्मीय भेंट हुई, उनको बलराम मिश्रा द्वारा रचित आदि तीर्थ नैमिष आध्यात्मिक, साहित्यिक-सांस्कृतिक सामाजिक अति पवित्र ग्रंथ समर्पित किया गया। गुरु शरणानंद महाराज जी से आशीर्वचन प्राप्त करने का अनुरोध किया, जिसे पूज्य श्री हरदेवानंद जी महाराज ने सहर्ष स्वीकार किया.




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।