12 अक्टूबर, 2026  |  17:28 IST
Jila Nazar
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

गोवंश की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, बेटा घायल

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 285 बार पढ़ा गया
गोवंश की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, बेटा घायल

फतेहाबाद/आगरा। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर के पास शुक्रवार शाम को आवारा गोवंश की लड़ाई एक परिवार पर भारी पड़ गई। सड़क पर लड़ रहे गोवंशों की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। उपचार के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल है।

नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव कुतकपुर साहब निवासी चतुर सिंह अपनी मां प्रेमा देवी के साथ बड़ी बसई से घर लौट रहे थे। बाजिदपुर के पास सड़क पर दो आवारा गोवंश आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान दोनों गोवंश अचानक उनकी बाइक से टकरा गए, जिससे मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में प्रेमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चतुर सिंह को भी चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रेमा देवी को आगरा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।