27 नवंबर, 2026  |  05:55 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

घुटने के दर्द की दवा खाने के बाद किसान की बिगड़ी हालत, आगरा में मौत

दवा खाने के कुछ देर बाद जमीन पर गिर पड़े किसान, परिवार में मचा कोहराम

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 16 बार पढ़ा गया
घुटने के दर्द की दवा खाने के बाद किसान की बिगड़ी हालत, आगरा में मौत

फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव बमरौली में मंगलवार रात घुटने के दर्द की दवा खाने के कुछ देर बाद किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव बमरौली निवासी मनोहर सिंह पुत्र आसाराम करीब छह माह पहले बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गए थे। हादसे में उनके घुटने में चोट लग गई थी। तभी से फतेहाबाद के एक चिकित्सक के यहां उनका उपचार चल रहा था और वह दर्द की दवा ले रहे थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे घुटने में दोबारा दर्द होने पर उन्होंने दवा खाई। कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

किसान की हालत बिगड़ते देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें फतेहाबाद के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।