27 नवंबर, 2026  |  04:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

फतेहाबाद से सपा ने फूंका चुनावी बिगुल

सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले मनोनयन पत्र, 2027 के लिए बूथ से लेकर जनता तक पहुंचने का आह्वान

⏱ 2 मिनट में पढ़ें👁 2,039 बार पढ़ा गया
फतेहाबाद से सपा ने फूंका चुनावी बिगुल

फतेहाबाद/आगरा। नगर के एकता गार्डन में आयोजित समाजवादी पार्टी के सम्मेलन में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर मंथन हुआ। सम्मेलन में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में एकजुटता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने फतेहाबाद नगर कार्यकारिणी के एक दर्जन से अधिक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाए।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना सभी कार्यकर्ताओं का साझा लक्ष्य है।

सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा, डॉ. रामसेवक, हेमंत यादव, संतोष पाल, मनोज यादव, महेश सिसोदिया, रूपाली दीक्षित, महेश गुप्ता, असलम खान, वेद प्रकाश गुप्ता, आशीष शर्मा, सौरभ शर्मा, नीरज चक, विवेक शर्मा, सुनील शर्मा, सुनील नीलम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को मजबूत कर 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।