आगरा। फर्जी दस्तावेजों के सहारे करोड़ों रुपये की जमीनों का खेल करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों को सस्ती जमीन का लालच देते थे और फर्जी मालिकाना हक दिखाकर प्लॉट व जमीन बेचकर लाखों की ठगी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में देवरी रोड स्थित ताल सेमरी निवासी राजकुमार पुत्र कालू, नीरज पुत्र विशाल सिंह तथा एक महिला शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश जारी है। साथ ही फर्जी दस्तावेजों के जरिए की गई अन्य जमीनों की खरीद-फरोख्त की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
कार्रवाई के बाद जमीन कारोबार में फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।