फतेहाबाद/आगरा। दिल्ली से बाह जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस शनिवार को फतेहाबाद क्षेत्र में पारस डेयरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का पहिया निकल गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और अन्य यात्रियों को सुरक्षित दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। हादसे के चलते कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। हादसे के बाद रोडवेज बसों की फिटनेस और नियमित रखरखाव को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।