13 अक्टूबर, 2026  |  00:17 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद बना मौत की वजह, पूर्व आईएएस और वकील बेटा गिरफ्तार

मां के लिए आरक्षित सीट मांगने पर हुआ विवाद, मारपीट में घायल 48 वर्षीय पवन शर्मा की अस्पताल में मौत

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 7 बार पढ़ा गया
दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद बना मौत की वजह, पूर्व आईएएस और वकील बेटा गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। मामले में पुलिस ने पूर्व आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके वकील बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 48 वर्षीय पवन शर्मा के साथ मारपीट करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, घटना 8 अक्टूबर 2026 की शाम की है। गाजियाबाद निवासी पवन शर्मा अपनी मां दुर्गा शर्मा के साथ मेट्रो में सफर कर रहे थे। मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच उन्होंने अपनी मां को वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट पर बैठाने का अनुरोध किया। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

आरोप है कि विवाद के दौरान पवन शर्मा को थप्पड़ मारे गए और धक्का दिया गया, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मेट्रो में लगे सीसीटीवी फुटेज और सहयात्रियों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।