बिजनौर। थाना शेरकोट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोटरसाइकिल की पहचान छिपाकर उसे बेचने की फिराक में थे।
खेत के पास से चोरी हुई थी बाइक
गांव हरेवाली निवासी बदन सिंह पुत्र घनश्याम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 नवंबर 2026 को उनका पुत्र विशाल सिंह प्लैटिना मोटरसाइकिल (UP20 AK 9770) से खेत पर गया था। उसने बाइक खेत के किनारे खड़ी की और काम करने चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित सुखविंदर उर्फ सूखा पुत्र जोगिंदर निवासी मदीवाला, थाना शेरकोट तथा गुरजीत सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी चाहद वाला, थाना बढ़ापुर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
पहचान छिपाने के लिए उतारी नंबर प्लेट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें भगोता के जंगल में पेड़ के नीचे बिना लॉक लगी मोटरसाइकिल खड़ी मिली थी। आसपास किसी को न देखकर वे बाइक चोरी कर अपने गांव ले गए। बाद में पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसकी नंबर प्लेट उतार दी और उसे शेरकोट में बेचने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।













टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।