27 नवंबर, 2026  |  04:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

छात्रा के बॉयफ्रेंड ने की थी कोचिंग संचालक की हत्या

• 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मटन काटने वाला छुरा, खून से सनी शर्ट और मृतक की स्कूटी बरामद

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 31 बार पढ़ा गया
छात्रा के बॉयफ्रेंड ने की थी कोचिंग संचालक की हत्या

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में कोचिंग संचालक ओमप्रकाश यादव की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोप में शाहगंज क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि कोचिंग संचालक का उसकी गर्लफ्रेंड से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस के अनुसार, बीती दो नवंबर की शाम कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के जाने के बाद आरोपी निखिल वहां पहुंचा। मौका देखकर उसने मटन काटने वाले छुरे से ओमप्रकाश यादव पर हमला कर दिया और उनका गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

 -  रेस्टोरेंट में पिज्जा खाते देख हुआ था नाराज

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड और कोचिंग संचालक के बीच संबंध होने का शक था। बताया गया कि उसने दोनों को एक रेस्टोरेंट में साथ पिज्जा खाते देख लिया था। इसी बात को लेकर उसके मन में नाराजगी और रंजिश पैदा हो गई। पुलिस के मुताबिक, इसी खुन्नस में उसने हत्या की योजना बनाई।

 -  पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश

वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए कोचिंग के व्हाइट बोर्ड पर मार्कर से एक आपत्तिजनक शब्द लिख दिया था। पुलिस को आशंका है कि उसने जांच की दिशा भटकाने के उद्देश्य से ऐसा किया था। हालांकि, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

 -  400 कैमरों की फुटेज से खुला राज

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस की भी मदद ली गई। लगातार जांच के बाद थाना जगदीशपुरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल को पथौली-पृथ्वीनाथ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया मटन काटने वाला छुरा, खून से सनी शर्ट, मृतक की स्कूटी और हेलमेट बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना आगे बढ़ा रही है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।