27 नवंबर, 2026  |  04:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

चौथे दिन मिला लापता नाव संचालक का शव

पारौली घाट पर हादसे के बाद यमुना में चला तलाशी अभियान, 12 लोगों को बचाया गया था

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 24 बार पढ़ा गया
चौथे दिन मिला लापता नाव संचालक का शव

फतेहाबाद(आगरा)। फतेहाबाद के पारौली घाट पर यमुना नदी में हुए नाव हादसे के चौथे दिन शुक्रवार सुबह लापता नाव संचालक मोनू का शव बरामद हो गया। उसका शव भोलपुरा जनेश्वर घाट के सामने नदी के दूसरे किनारे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही चार दिनों से चल रहा तलाशी अभियान समाप्त कर दिया गया।

मंगलवार शाम पारौली घाट पर संचालित नाव अचानक अनियंत्रित होकर यमुना की तेज धारा में बहने लगी थी। नाव में तीन से चार मोटरसाइकिलों के साथ करीब 12 लोग सवार थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नाव संचालक मोनू नदी में गिरकर लापता हो गया था। हादसे के बाद नाव कई किलोमीटर बहकर फिरोजाबाद क्षेत्र तक पहुंच गई, जहां सवार सभी 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

मोनू की तलाश में पुलिस और पीएसी के गोताखोर लगातार अभियान चला रहे थे। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इधर, प्रशासन की रोक के बावजूद पारौली घाट पर नाव संचालन होने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे में एक जान जाने के बाद अवैध नाव संचालन पर प्रभावी रोक और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।