11 अक्टूबर, 2026  |  15:54 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

भाजपा की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

⏱ 2 मिनट में पढ़ें👁 648 बार पढ़ा गया
भाजपा की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

मुरैना/मप्र। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश कुशवाह ने कहा कि भाजपा अंत्योदय और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर संगठन विस्तार को सर्वव्यापी बनाने तथा पूरी निष्ठा के साथ जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

उन्होंने निर्देश दिए कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को प्रत्येक मंडल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही जिन मंडलों ने बड़ी संख्या में डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र डाउनलोड किए और मन की बात कार्यक्रम की सफल फीडिंग की, उनकी सराहना करते हुए अन्य मंडलों से भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

जिला मीडिया प्रभारी दिलीप दंडोतिया ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री सोनू परमार, महेंद्र यादव, सुनील जाटव, हमीर सिंह पटेल, आयुष शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल महामंत्री बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।