27 नवंबर, 2026  |  05:45 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

भाई दूज पर मायके जाने से रोकने पर विवाहिता ने लगाई फांसी, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

ढाई साल पहले हुई थी शादी, घर के दरवाजे के ऊपर बने जंगले से लटका मिला शव

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 26 बार पढ़ा गया
भाई दूज पर मायके जाने से रोकने पर विवाहिता ने लगाई फांसी, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय विवाहिता ने घर के दरवाजे के ऊपर बने जंगले से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, बसंती पुत्री अतरजन सिंह निवासी नागर भदौरा, थाना निबोहरा की शादी करीब ढाई वर्ष पहले गांव पारौली सिकरवार निवासी छोटू उर्फ देवदर्शन पुत्र दयानंद के साथ हुई थी। मंगलवार को भाई दूज पर बसंती अपने मायके जाकर भाइयों का तिलक करना चाहती थी। इसके लिए उसने ससुरालीजनों से मायके जाने की बात कही, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर सोमवार रात विवाद हुआ। मंगलवार सुबह तड़के भी इसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद सुबह करीब 6:30 बजे बसंती ने घर के दरवाजे के ऊपर बने जंगले से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

पीआरवी से सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मडायना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही।

मृतका के पिता अतरजन सिंह ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।