फतेहपुर सीकरी। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों और कॉलेजों में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई वितरित कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
गुजरपुरा स्कूल में रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
ग्राम पंचायत गुजरपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर आकर्षक रंगोली बनाकर विद्यालय को सजाया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एआरपी फौरन सिंह, प्रधानाध्यापक भूपेंद्र गुप्ता, शिक्षक मोहित, शिक्षिकाएं सविता सिंह, शक्ति मिश्रा और छवि शर्मा मौजूद रहीं।
ग्रामीण विद्यालयों में भी दिखा उत्साह
ग्राम दुलारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक भगवान सिंह, शिक्षिका प्रियंका पाल, अभिलाष फौजदार और जगन्नाथ सिंह की उपस्थिति में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं दाउदपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पिंकी चौधरी तथा मंडी मिर्जा खां प्राथमिक विद्यालय में पदम रावत के नेतृत्व में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम कराए गए।
इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराया और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं बच्चों के प्रति उनके स्नेह के बारे में बताया। विद्यालयों में बच्चों की खुशियों और उत्साह से माहौल उत्सवमय बना रहा।













टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।