11 अक्टूबर, 2026  |  15:55 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप

पति समेत छह ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 1,962 बार पढ़ा गया
अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप

फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव चौमा शाहपुर निवासी स्वतंत्रता उर्फ मानवी ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज की मांग, उत्पीड़न एवं संबंधित आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति कुलदीप, ससुर माखन, सास कुंतेस, ननद रितु, ननद आकृति तथा नंदोई अमल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद उससे अतिरिक्त 2 लाख रुपए दहेज की मांग की गई तथा बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया गया। शिकायत के आधार पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।