शुक्रवार को प्लेनम स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेले गए 40 ओवर के मैच में सीएई मथुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 289 रन बनाए। आर्यन तोमर ने 94 गेंदों में 101 रन ठोके, जिसमें 13 चौके और दो छक्के रहे। मोहम्मद फरहान ने 85 गेंदों पर 76 रन जोड़े और दोनों के बीच चौथे विकेट की 183 रन की साझेदारी रही।
गौरव तंवर ने 32, सजल गुप्ता ने नाबाद 26 और हर्षित यादव ने 13 रन बनाए। जवाब में प्लेनम अकादमी 32.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। तेजस सिंह ने 34, आर्यन कुंतल ने 21 और आयुष सिकारवार ने 18 रन बनाए।
आकांक्षा नागर ने पांच ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। शतक लगाने वाले आर्यन तोमर मैन ऑफ द मैच चुने गए।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।