27 नवंबर, 2026  |  04:45 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

अखिलेश यादव: जीत की संभावना के आधार पर ही मिलेंगी सीटें

सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर अखिलेश का साफ रुख, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 11 बार पढ़ा गया
अखिलेश यादव: जीत की संभावना के आधार पर ही मिलेंगी सीटें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है और सीटें जीत की संभावना के आधार पर ही दी जाएंगी।

अखिलेश यादव ने कहा, “हम कांग्रेस से बातचीत कर रहे हैं। जहां जिस पार्टी के जीतने की संभावना ज्यादा होगी, वहीं सीटें दी जाएंगी। यह कोई व्यक्तिगत या भावनात्मक फैसला नहीं होगा, बल्कि हकीकत पर आधारित होगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में सपा का फोकस केवल जीत सुनिश्चित करने पर रहेगा।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि आज न्याय मिलना, सम्मान पाना और संविधान के तहत जनता का सम्मान बचाना सबसे बड़ा संकट बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सभी समस्याओं की जड़ भाजपा है। “बीजेपी हटेगी तो संकट हटेगा,” अखिलेश ने जोर देकर कहा।

उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर भी जोर दिया और कहा कि 2027 के चुनाव में जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा के शासन में आम आदमी की आवाज दबाई जा रही है और संविधान की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है।

सपा प्रमुख के इस बयान से साफ है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन तेज होने वाला है। अखिलेश यादव का यह रुख गठबंधन की राजनीति में व्यावहारिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।