12 अक्टूबर, 2026  |  02:26 IST
Jila Nazar
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

आगरा में एक ही जमीन तीन बार बेची, 30 लाख की ठगी का केस

कब्जा लेने पहुंचा खरीदार तो खुला राज, एसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
आगरा में एक ही जमीन तीन बार बेची, 30 लाख की ठगी का केस

किरावली/आगरा। किरावली में एक ही जमीन को तीन बार बेचकर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसीपी अछनेरा के आदेश से आरोपी विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतेहाबाद रोड स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स निवासी अर्जुन सिंह लोधी के मुताबिक, उन्होंने इकराम नगर निवासी सुरेन्द्र पुत्र फौरन सिंह से गाटा संख्या 934/1, 934/2, 953/1 और 953/2 की कुल 0.2270 हेक्टेयर जमीन 30 लाख रुपये में खरीदी थी। आरोप है कि गवाहों की मौजूदगी में चेक और नकद से पूरी रकम देने के बाद जमीन का बैनामा उनके नाम कर दिया गया।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

अर्जुन सिंह जब कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि उक्त जमीन वर्ष 2010 में ही मंजू देवी को बेची जा चुकी थी। आरोप है कि 5 जुलाई 2024 को भी जमीन कुशपाल, विक्रम सिंह और नगेन्द्र सिंह के नाम बेची गई थी।

पीड़ित का आरोप है कि विक्रेता ने जमीन की वास्तविक स्थिति छिपाकर रकम हड़प ली और पैसे वापस मांगने पर इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने एसीपी से शिकायत की। थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।