27 नवंबर, 2026  |  04:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आगरा में चौकी प्रभारियों का बड़ा फेरबदल, पुराने चेहरों की छुट्टी

डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने सराय ख्वाजा, बोदला, ताजगंज समेत कई चौकियों पर तैनात किए नए दरोगा जूनियर को कमान मिलने से वरिष्ठता पर छिड़ी बहस

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 39 बार पढ़ा गया
आगरा में चौकी प्रभारियों का बड़ा फेरबदल, पुराने चेहरों की छुट्टी

आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन में चौकी प्रभारियों के बड़े फेरबदल ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने कई महत्वपूर्ण चौकियों से लंबे समय से जमे और विवादों में रहे दरोगाओं को हटाकर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव को नगर जोन में पुलिसिंग की कार्यशैली और जवाबदेही सुधारने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

सराय ख्वाजा, बोदला, आगरा फोर्ट, ताजगंज, ताजमहल, रुनकता, शहीद नगर, बेलनगंज, बसई और फैक्ट्री एरिया समेत कई चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। फेरबदल में कई पुराने चेहरों को महत्वपूर्ण चौकियों से हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

 - जूनियर दरोगाओं को मिली कमान, वरिष्ठता पर सवाल

तबादला सूची सामने आने के बाद कुछ 2015 बैच के दरोगाओं में नाराजगी की चर्चाएं हैं। उनका तर्क है कि उनसे जूनियर दरोगाओं को महत्वपूर्ण चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विभाग में दूसरे पक्ष का कहना है कि पुलिसिंग में वरिष्ठता के साथ कार्यशैली, अनुशासन और जवाबदेही भी महत्वपूर्ण हैं।

  - विवादित चेहरों को हटाने की चर्चा

विभागीय चर्चाओं के मुताबिक, पूर्व में निलंबन और लाइन हाजिरी जैसी कार्रवाई का सामना कर चुके कुछ दरोगाओं को भी महत्वपूर्ण चौकियों से हटाया गया है। इससे लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों के बीच नए समीकरण बनने लगे हैं।

अब नए चौकी प्रभारियों के सामने बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। इस फेरबदल का असर कितना प्रभावी रहता है, यह आने वाले दिनों में उनकी कार्यशैली से तय होगा। फिलहाल नगर जोन में इस बदलाव को पुलिस महकमे के पुराने समीकरण बदलने वाले फैसले के रूप में देखा जा रहा है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।