27 नवंबर, 2026  |  05:40 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आगरा में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 36 किलो गांजा बरामद

25 लाख रुपये आंकी गई कीमत, पुलिस खंगाल रही गैंग के नेटवर्क की कुंडली

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
आगरा में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 36 किलो गांजा बरामद

आगरा। थाना छत्ता पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य भारी मात्रा में गांजा लेकर आगरा से गुजरने वाले हैं। सूचना पर थाना छत्ता पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 36 किलो गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और आगरा में किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी। साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों, तस्करी के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।