11 अक्टूबर, 2026  |  23:28 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत

डिवाइडर से टकराई बाइक, अस्पताल में तोड़ा दम, नंबर के आधार पर मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत

फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बाइक आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद एंबुलेंसकर्मी राहुल ने युवक की गंभीर हालत देखकर डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बाइक का पंजीकरण नंबर एचआर 26 जीजी 9075 है। इसी नंबर के आधार पर मृतक की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। संबंधित मोबाइल नंबर बंद होने के कारण पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।