लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव और बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी 2027 तक कराने का कार्यक्रम जारी किया है। करीब 51 लाख से अधिक विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी—सुबह 8:30 से 11:45 और दोपहर 2 से 5:15 बजे तक।
स्कूलों को आमतौर पर मतदान केंद्र बनाया जाता है और शिक्षक चुनावी ड्यूटी पर तैनात होते हैं। ऐसे में फरवरी में चुनाव और परीक्षाएं एक साथ कराना मुश्किल हो सकता है। विधानसभा का कार्यकाल मई 2027 में पूरा हो रहा है। अनुमान है कि चुनाव मार्च-अप्रैल में कराए जा सकते हैं या जरूरत पड़ने पर बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें बदली जा सकती हैं। चुनाव आयोग अंतिम फैसला लेगा।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।