26 नवंबर, 2026  |  04:20 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आजम खान को अंतरिम जमानत

HC ने ED गिरफ्तारी को दुर्भावनापूर्ण करार दिया

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 25 बार पढ़ा गया
आजम खान को अंतरिम जमानत

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान को मंगलवार (17 नवंबर 2026) को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी।

कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि 31 अक्टूबर 2026 को रामपुर जिला जेल के गेट पर उनकी गिरफ्तारी के दौरान संविधान के अनुच्छेद 22(1) और पीएमएलए की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का सख्ती से पालन नहीं किया गया। जेल से दूसरे मामले (दो पैन कार्ड) में रिहाई के तुरंत बाद (करीब 7:10 बजे) दोबारा गिरफ्तारी को कोर्ट ने “प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण” करार दिया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

आजम खान को गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि पर निजी मुचलका और समान राशि के दो जमानतदारों के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया गया है। यह अंतरिम राहत अगली सुनवाई (10 दिसंबर 2026) तक प्रभावी रहेगी। ईडी को विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए एक सप्ताह और आजम खान को रिज्वाइंडर के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

यह मामला जौहर यूनिवर्सिटी/ट्रस्ट से जुड़े करीब 426 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। आजम खान पहले से अन्य मामलों में जमानत पर हैं।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।