27 नवंबर, 2026  |  09:39 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

15 नवंबर को आगरा में जाटव महासम्मेलन करेगी सपा

अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी तेज, पीडीए की ताकत दिखाने के लिए जनसंपर्क अभियान पर जोर

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया

आगरा। समाजवादी पार्टी 15 नवंबर को आगरा में जाटव महासम्मेलन के जरिए सामाजिक न्याय और पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति को मजबूती देने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर रविवार को जिला सपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की मौजूदगी में बैठक हुई।

बैठक में महासम्मेलन को सफल बनाने, जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कार्यकर्ताओं से आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता, संविधान की रक्षा और वंचित वर्गों के अधिकार समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत कर सभी वर्गों को सम्मान और समान अवसर दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीडीए की भागीदारी और सामाजिक न्याय की आवाज को बुलंद करने में पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

इससे पहले जिला एवं महानगर इकाई ने महाराजा अग्रसेन और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने की। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर महासम्मेलन का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।