27 नवंबर, 2026  |  04:44 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

सीसीटीवी की तीसरी आंख ने खोली खाकी की पटकथा

संपादकीय:

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 11 बार पढ़ा गया
सीसीटीवी की तीसरी आंख ने खोली खाकी की पटकथा

लोकतंत्र में पुलिस से नागरिकों की सुरक्षा, कानून की मर्यादा और न्याय की उम्मीद की जाती है। मगर जब कानून के रखवाले ही कानून की सीमाएं लांघकर किसी निर्दोष को अपराधी बनाने की पटकथा लिखने लगें, तब सवाल केवल एक अधिकारी की कार्यशैली पर नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर खड़े होते हैं।

“ जब रक्षक ही सबूत गढ़ने लगें, तब न्याय का सबसे बड़ा पहरेदार कैमरा बन जाता है!”

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

होटल में छापेमारी के दौरान कथित रूप से एक व्यक्ति के सामान में गांजा रखकर उसे तस्कर साबित करने की कोशिश का मामला इसी चिंता को उजागर करता है। आरोपों के घेरे में आए एएसपी सहित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज के सामने आने से यह प्रकरण चर्चा का विषय बन गया है। जिस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताकर पेश किया जा सकता था, उसी की तस्वीरों ने कथित कहानी की परतें खोल दीं।

कल्पना कीजिए, यदि होटल की दीवार पर लगा सीसीटीवी कैमरा उस घटनाक्रम को दर्ज नहीं करता, तो एक निर्दोष व्यक्ति को झूठे मुकदमे, सामाजिक बदनामी और जेल की यातना से गुजरना पड़ सकता था। दूसरी ओर, आरोपों के घेरे में आए जिम्मेदार लोग अपनी कार्रवाई को बहादुरी का तमगा बताकर पेश करते रहते। यह केवल कल्पना नहीं, बल्कि ऐसी घटनाओं से उपजने वाली गंभीर आशंका है।

यह प्रकरण बताता है कि वर्दी का सम्मान उसके रौब से नहीं, बल्कि उसके भीतर छिपी जवाबदेही और ईमानदारी से कायम रहता है। पुलिस की शक्ति कानून से आती है, कानून से ऊपर होने के अधिकार से नहीं।

निलंबन किसी भी मामले का अंतिम न्याय नहीं है। निष्पक्ष जांच, दोषियों की जवाबदेही और निर्दोष की प्रतिष्ठा की बहाली जरूरी है।

आज सचमुच उस तीसरी आंख का शुक्रिया, जिसने बंद कमरे की खामोशी को गवाही में बदल दिया। क्योंकि जब व्यवस्था की आंखों पर पर्दा पड़ जाए, तब कभी-कभी कैमरे की आंख ही इंसाफ की पहली रोशनी बनती है।

  - सन्त कुमार भारद्वाज

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।