27 नवंबर, 2026  |  09:39 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

सरपंच की कुर्सी के 43 दावेदार, जंबो बैलेट ने चकराया दिमाग

सवाई माधोपुर की सूरवाल पंचायत में प्रत्याशियों की लंबी कतार से मतदान व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, आठ बूथों पर लगानी पड़ीं अतिरिक्त मतपेटियां

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 8 बार पढ़ा गया
सरपंच की कुर्सी के 43 दावेदार, जंबो बैलेट ने चकराया दिमाग

राजस्थान। पंचायत चुनाव में सरपंच बनने का जुनून किस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है, इसकी बानगी सवाई माधोपुर जिले की सूरवाल ग्राम पंचायत में देखने को मिली। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर गए। उम्मीदवारों की इतनी बड़ी संख्या ने चुनावी व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी कर दी। हालात ऐसे बने कि प्रशासन को सामान्य मतपत्र की जगह विशाल आकार का जंबो बैलेट पेपर छपवाना पड़ा।

मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न इतने अधिक थे कि मतदाताओं को अपना पसंदीदा उम्मीदवार तलाशने में ही तीन से चार मिनट तक लग गए। कई मतदाता नाम और चुनाव चिह्न खोजते हुए उलझन में पड़ गए। इस अनोखे चुनावी नजारे की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

आठ बूथों पर अतिरिक्त मतपेटियों की व्यवस्था

विशाल बैलेट पेपर के कारण मतदान व्यवस्था में भी बदलाव करना पड़ा। सूरवाल ग्राम पंचायत के सभी आठ मतदान बूथों पर दो-दो अतिरिक्त मतपेटियां लगाई गईं। जंबो बैलेट पेपर तैयार कराने के लिए प्रशासन को रातभर काम करना पड़ा। इसके लिए 98 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि निर्धारित समय पर मतपत्र तैयार हो सकें।

कहीं मतपत्र में गड़बड़ी, कहीं मतपेटी से उठा धुआं

राजस्थान के पंचायत चुनाव में अन्य जगहों पर भी चौंकाने वाली घटनाएं सामने आईं। छीपाबड़ौद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पछाड़ के वार्ड संख्या पांच में प्रत्याशियों के नाम गलत छपने के कारण मतदान निरस्त कर दिया गया। प्रारूप-5 से नामों का मिलान नहीं होने पर अब मंगलवार को दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया।

वहीं, ग्राम पंचायत रामनगर धतूरी में मतदान समाप्त होने से ठीक पहले एक मतपेटी से धुआं उठने लगा। इससे मौके पर हंगामा मच गया। पुलिस ने वोट डालकर बाहर निकले श्रीराम मीणा उर्फ श्रीराम महाराज नामक साधुनुमा व्यक्ति को हिरासत में लिया।

कुल मिलाकर राजस्थान पंचायत चुनाव में कहीं 43 प्रत्याशियों की होड़ ने जंबो बैलेट की नौबत ला दी, तो कहीं मतपत्रों की गड़बड़ी और मतपेटी से धुआं उठने की घटना ने चुनावी व्यवस्था को चर्चा में ला दिया।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।