25 अक्टूबर, 2026  |  09:29 IST
Jila Nazar
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक को जलाने का आरोप

पेट्रोल डालकर आग लगाने की शिकायत, ढाई लाख की शटरिंग समेत सामान राख; दमकल ने बुझाई आग

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक को जलाने का आरोप

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के मड़ायना गांव में निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि आग से शटरिंग समेत हजारों रुपये का अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मड़ायना निवासी लक्ष्मण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई राजकुमार शर्मा 23 अक्टूबर की रात खेत पर बन रहे मकान में सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे नगला राजपति, थाना नगला सिंघी, फिरोजाबाद निवासी गौरव पुत्र श्रीकृष्ण ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

विज्ञापन
WhatsApp

आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब ढाई लाख रुपये की शटरिंग, झोपड़ी, कपड़े, चारपाई, सीमेंट की 10 बोरियां, बिजली फिटिंग का सामान और लकड़ी का तख्त जल गया। अन्य जले सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।