लक्सर क्षेत्र के खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग ने विचार गोष्ठी कराई। इसमें नई शिक्षा नीति के प्रावधानों और उसके प्रभाव पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पढ़ाई के साथ संस्कार भी जरूरी हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव ने नीति में कई सकारात्मक बदलाव बताए और कहा कि इनसे बच्चों का मनोबल और संवेदनशीलता बढ़ेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य रामगोपाल ने मातृभाषा में पढ़ाई का जिक्र किया।
संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कक्षा 5 और 8 में पहले जैसी बोर्ड परीक्षा का सुझाव दिया। कुछ अन्य वक्ताओं ने निश्शुल्क शिक्षा का दायरा कक्षा 12 तक बढ़ाने की मांग रखी।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।