27 नवंबर, 2026  |  05:58 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

झांसी रेलवे स्टेशन की स्टॉल से जुड़ा वीडियो वायरल, शराब के पैक बनाने का लगाया जा रहा आरोप,

प्लेटफॉर्म नंबर-1 का बताया जा रहा वीडियो, रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान,जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 83 बार पढ़ा गया
झांसी रेलवे स्टेशन की स्टॉल से जुड़ा वीडियो वायरल, शराब के पैक बनाने का लगाया जा रहा आरोप,
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी 

 

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर संचालित एक खानपान स्टॉल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्टॉल पर कार्यरत एक वेंडर शराब के पैक तैयार कर रहा है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन की स्टॉलों पर संचालित गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और संबंधित स्टॉल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि होना बाकी है और सभी की नजर रेलवे प्रशासन की जांच पर टिकी है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।