29 अक्टूबर, 2026  |  02:30 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Mathura। मथुरा। सेंट फ्रांसिस स्कूल में 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कि…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Mathura। मथुरा। सेंट फ्रांसिस स्कूल में 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजय हासिल कर विद्यालय लौटी छात्राओं का विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष और गौरव का माहौल रहा।

विद्यालय पहुंचने पर विजेता छात्राओं का तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के चेहरों पर जीत की खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था। विद्यालय परिवार ने उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
WhatsApp

विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, आपसी तालमेल और टीम भावना का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।
प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। छात्राओं की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विद्यालय निदेशिका श्रीमती लता गोयल ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक हैं। खेल विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करना, सामूहिक प्रयास करना और सफलता के लिए निरंतर आगे बढ़ना सिखाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्राएँ भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई उपलब्धियाँ हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

मीडिया प्रभारी
उमाशंकर गौतम
मो 7417995396

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।