27 नवंबर, 2026  |  07:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

हमारा और भारत का डीएनए एक हैं

अफगान मंत्री

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 839 बार पढ़ा गया
हमारा और भारत का डीएनए एक हैं

अफगानिस्तान। पाकिस्तान के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच अफगानिस्तान ने भारत के प्रति दोस्ती का मजबूत संदेश दिया है। भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमरी ने दोनों देशों के गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों की खुलकर तारीफ की। मंत्री ने कहा, हमारा और भारत का डीएनए एक है। भारत आकर ऐसा लगा जैसे मैं अपने ही देश और अपने ही लोगों के बीच हूं। उन्होंने भारत की मेहमाननवाजी और साझा सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से सराहा।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि ओमरी का यह वक्तव्य पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। भारत-अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच विकास, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।