फतेहाबाद। आगरा-फतेहाबाद बाईपास पर मंडी समिति के सामने बने दोषपूर्ण डिवाइडर को लेकर सड़क सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। डिवाइडर की खामियों को दूर कराने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव नीरज चक ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
नीरज चक ने शिकायत में बताया कि डिवाइडर की बनावट ठीक नहीं होने के कारण यहां आए दिन सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। हाल ही में इस स्थान पर एक डंपर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद डिवाइडर को दुरुस्त कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

उन्होंने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर डिवाइडर को निर्धारित मानकों के अनुरूप ठीक कराने की मांग की है। साथ ही वाहन चालकों को पहले से सतर्क करने के लिए उचित संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगवाने की अपील की है।
नीरज चक का कहना है कि समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
रिपोर्ट - सुशील गुप्ता





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।