11 अक्टूबर, 2026  |  15:54 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

अपहरण प्रयास का आरोप, सीओ से गुहार

मारपीट, धमकी और समझौते के दबाव का आरोप, पीड़ित परिवार ने सुरक्षा व सख्त कार्रवाई की मांग की

⏱ 2 मिनट में पढ़ें👁 447 बार पढ़ा गया
अपहरण प्रयास का आरोप, सीओ से गुहार

मऊरानीपुर/झांसी। कोतवाली मऊरानीपुर क्षेत्र की रानीपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम देवरी सिंहपुरा की एक महिला ने अपने पुत्र के कथित अपहरण के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मऊरानीपुर से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता सीता देवी पत्नी आशाराम के अनुसार, 7 जुलाई की सुबह उनका पुत्र देशराज खेत जा रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेरकर कथित रूप से अपहरण का प्रयास किया। शिकायत में आरोप है कि देशराज के शोर मचाने पर आशाराम और रहीश मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आशाराम के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने तथा रहीश के तीन दांत टूटने और हाथ में गंभीर चोट लगने का भी आरोप है। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते समय जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार के अनुसार, पुलिस ने अपराध संख्या 284/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया है। वहीं परिवार का आरोप है कि आरोपी अब समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच, कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।