27 नवंबर, 2026  |  04:23 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आज हरियाली का महाअभियान

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 1,653 बार पढ़ा गया
आज हरियाली का महाअभियान

झांसी। पर्यावरण संरक्षण और हरित झांसी के संकल्प के साथ रविवार, 12 जुलाई को जिले में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर करेंगे। इस अवसर पर वह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से लक्ष्य पूरा करने तथा पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख के निर्देश दिए। जिले में जनभागीदारी के माध्यम से 1 करोड़ 2 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों को अलग-अलग लक्ष्य सौंपे गए हैं। ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सरकारी परिसरों, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधारोपण होगा। प्रशासन ने नागरिकों से भी अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।